रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और रंगमंच को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले आनंद कुमार पांडेय और घनश्याम साहू को प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ युवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। दोनों कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और योगदान से प्रदेश की कला एवं संस्कृति को पहचान दिलाई है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।