रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज के दौरे को लेकर शेड्यूल जारी हुआ है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और अभनपुर स्थित अलका आशुतोष अग्रवाल भवन जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 9:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:20 बजे वहां से रवाना होंगे।
सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री अभनपुर स्थित अलका आशुतोष अग्रवाल भवन पहुंचेंगे। सुबह 11:40 बजे तक यहां आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:40 बजे अलका आशुतोष अग्रवाल भवन से रवाना होकर दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।
दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होंगे और दोपहर 12:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।