रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में बैठक लेने के बाद लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होकर 11:45 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित समय रहेगा। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होकर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।
शाम 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 5:55 बजे लोकभवन, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक “सांस्कृतिक संध्या” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ मंडपम, लोकभवन में होगा।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे लोकभवन से रवाना होकर 7:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे और वहां आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।