रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित 2 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान करेंगे और 1:25 बजे लोकभवन, छत्तीसगढ़ मंडपम पहुंचेंगे।
इसके बाद दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 2:20 बजे लोक भवन से प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां 3:15 से 4:15 बजे तक रायपुर संभाग प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 4:15 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।