CM साय ले रहे कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसले पर लगेगी मुहर 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। कैबिनेट की बैठक के उपरांत प्रेस कॉन्फ्रेंस मंत्रालय के भू-तल स्थित S0-12 में होगी। मंत्रालय में प्रवेश गेट नंबर 4 से है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में किसानों को राहत देने, कृषि व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने की दिशा में भी आगे बढ़ सकती है।

कैबिनेट बैठक में मोदी की कुछ गारंटियों पर मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। इनमें गरीबों, किसानों और आम जनता से जुड़े कल्याणकारी योजनाओं को लेकर फैसले शामिल हो सकते हैं। बैठक में प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *