रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी को नमन किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जय मां महागौरी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जगत जननी मां जगदम्बा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। माता रानी की कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो, यही मंगल प्रार्थना है।”
मुख्यमंत्री ने मां महागौरी से सभी के जीवन में खुशहाली और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।