CM साय कल 24 जुलाई को कर्नाटक दौरे पर, गोल्डन जुबिली समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शुक्रवार, 24 जुलाई को एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंडिगो की नियमित उड़ान से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।

बेंगलुरु पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे आयोजित गोल्डन जुबिली समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 3:45 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और इसके बाद शाम 5:30 बजे इंडिगो की नियमित उड़ान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री साय के रात करीब 8 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *