CM विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार 11 अगस्त 2026 को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री 11:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:20 बजे जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र स्थित हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल पर उनका आगमन होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 1:30 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे, जहां वे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 3:30 बजे कुनकुरी से कार द्वारा प्रस्थान कर करीब 4 बजे जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित अपने निजी निवास बगिया पहुंचेंगे।कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम निज निवास बगिया में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *