Headlines

दुकानों से टकराई कार, फिर बीच सड़क पर 8 बार घूमी, कांकेर की घटना

kanker accident

कांकेर। शहर में तेज रफ्तार कार का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अनियंत्रित कार पहले सड़क किनारे स्थित दुकानों से टकराई और फिर पलटकर बीच सड़क पर एक ही जगह करीब 8 बार गोल-गोल घूमती रही। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो हादसे की भयावहता को दिखाता है।

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की दुकानों से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार पलट गई और सड़क के बीचों-बीच एक ही स्थान पर कई बार घूमती रही। आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए।

कार सवार दोनों युवक बाल-बाल बचे

इस भीषण हादसे के बावजूद कार में सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि घटना में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शहर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल सामने आए वीडियो में कार की तेज रफ्तार और हादसे के बाद उसकी अनियंत्रित स्थिति साफ देखी जा सकती है। यह घटना एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरों को उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *