दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर उप निदेशक और सहायक निदेशक के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार कुल 177 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
जारी सूचना के मुताबिक उप निदेशक के 63 पद रिक्त हैं, जिनका वेतन स्तर-11 निर्धारित है। वहीं सहायक निदेशक के 114 पद रिक्त हैं, जिनका वेतन स्तर-10 है।प्रवर्तन निदेशालय ने बताया है कि इन पदों के लिए पात्रता, नियम एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
यह रिक्ति परिपत्र अगस्त 2026 से जुलाई 2027 तक की अवधि के लिए वैध रहेगा। इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर रिक्त पदों को भरने के लिए आवश्यकता के अनुसार विचार किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट: enforcementdirectorate.gov.in/others/vacancies/