गणेश चतुर्थी पर मुख्यमंत्री निवास में भक्तिमय माहौल, CM विष्णुदेव साय संग खूबलाल ध्रुव ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

रायपुर। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गणेश पंडाल में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को विधि-विधान से विराजमान कराया और पूजा-अर्चना एवं आरती की।

इस अवसर पर धमतरी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और गणेश पूजा में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और आरती में हिस्सा लिया।

खूबलाल ध्रुव ने कहा कि गणपति बप्पा की आराधना के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पूजा में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में भक्तिमय वातावरण रहा। इस दौरान भगवान श्री गणेश से प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *