Headlines

हरियाणा में सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, दो जवान शहीद

हिसार। हरियाणा के हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां टैंक की चपेट में आने से भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। मृतक जवानों की पहचान मनीष और अंकुश कुमार के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार, सैन्य अभ्यास के दौरान एक साथ 32 टैंकों की मूवमेंट हो रही थी। इसी दौरान टैंकों के चलने से धूल का भारी गुबार उठ गया, जिससे आगे खड़े जवान दिखाई नहीं दिए। इसी बीच एक टैंक जवानों के ऊपर से गुजर गया। हादसे में दोनों जवान गंभीर रूप से चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद सैन्य क्षेत्र में शोक का माहौल है। देश ने सैन्य अभ्यास के दौरान हुए इस हादसे में अपने दो बहादुर जवानों को खो दिया है। शहीद जवान मनीष और अंकुश कुमार के बलिदान से उनके परिवारों और क्षेत्र में शोक की लहर है।

फिलहाल हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *