रायपुर। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन-8 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीरापुर स्थित छठ तालाब में सफाई अभियान चलाया गया। शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 के अंतर्गत आने वाले इस तालाब में गंदगी और कचरा होने की शिकायतें मिलने के बाद निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सफाई कराई।नगर निगम जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने मौके पर पहुंचकर सफाई अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
इस दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा तथा स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा और राकेश बंजारे उपस्थित रहे।तालाब में गंदगी और कचरे की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कचरे को तत्काल उठवाया और घास की कटाई करवाई। अभियान के माध्यम से तालाब परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित की गई और जनशिकायत का त्वरित निराकरण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने अधिकारियों को छठ महापर्व से पहले हीरापुर छठ तालाब में व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षकों को तालाब परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
