लईका घर, आंगनबाड़ी और स्कूल को मॉडल परिसर बनाने के निर्देश

Instructions to make Laika Ghar, Anganwadi and school model campus Instructions to make Laika Ghar, Anganwadi and school model campus

धमतरी/नगरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने नगरी विकासखंड के ग्राम सियादेही में संचालित लईका घर, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिल रही पोषण, शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर ने नौनिहालों को दिए जा रहे पोषक आहार की गुणवत्ता और नियमितता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की माताओं से चर्चा कर भोजन, स्वास्थ्य जांच और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर ने बच्चों से कविता सुनी, रंगों की पहचान कराई तथा उनके माता-पिता के नाम पूछे। बच्चों की सहज अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास से वे प्रसन्न नजर आए। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें चॉकलेट वितरित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *