जांजगीर-चांपा में भाभी की हत्या, संपत्ति को लेकर युवक के हमले से परिवार में मचा कोहराम

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसला गांव में संपत्ति को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने अपने ही भाई और भाभी पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में भाभी की मौत हो गई, जबकि घायल भाई को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे जनक राम साहू का अपने भाई पुनी राम साहू और उसकी पत्नी से संपत्ति को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर जनक राम ने दोनों पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, पुनी राम साहू की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने पर पामगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी जनक राम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *