जन्माष्टमी पर CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा—

“देवकीसुतं गोविन्दं वासुदेवं जगत्पते।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः॥”

उन्होंने कहा कि भगवान वासुदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का संचार हो। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को आस्था, भक्ति और प्रेम का पर्व बताते हुए सभी के सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *