जशपुर। जिले में पुलिस थाने से महज 5 मीटर की दूरी पर स्थित मोबाइल शॉप को निशाना बना लिया। देर रात बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के महंगे मोबाइल पार कर दिए। चोरी की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी किए गए मोबाइलों की कीमत करीब 60 से 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।