रायपुर। कोलर में महिला के साथ रेप करने वाले बिस्किट फैक्ट्री के कर्मचारी को अभनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभनपुर पुलिस ने इस मामले में बताया कि रेप का आरोपी भास्कर जना और पीड़िता का पति दोनों उड़ीसा के रहने वाले हैं, जो रायपुर जिले के कोलर गाँव में एक ही मकान में अगल बगल ब्लॉक में अपने पत्नियों के साथ किराए में रहते हैं। कोलर स्थित आकृति बिस्किट फैक्ट्री में काम करते हैं। पुलिस को मिली शिकायत अनुसार आरोपी अपने पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। 18 जून को आरोपी, उसकी पत्नी और पीड़िता के पति बिस्किट फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम करने गया था। दोपहर में मौक़ा देखकर आरोपी फैक्ट्री से निकल गया और घर में अकेली पीड़िता के पास पहुंचा। इस दौरान आरोपी मैं तुमसे प्यार करता हूँ कहकर घर में जबरन घुस गया और कमरे का दरवाज़ा बंद कर चाकू दिखाकर 2 घंटे तक रेप किया।
इतना ही नहीं हैवान ने महिला का फोटो और वीडियो भी बना लिया। आरोपी भास्कर जना ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने यह बात अपने पति को बताई तो वह उसे और उसके पति को जान से मार देगा। डरी सहमी पीड़िता ने किसी तरह फोनकर घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद पीड़िता के पति, आरोपी की पत्नी और मकान मालकिन तीनो बिस्किट फैक्ट्री से घर आए और भास्कर जना से ऐसा करने का कारण पूछा ,इस पर भास्कर जना आक्रोशित होकर चाकू लेकर पीड़िता के पति और मकान मालकिन को मारने दौड़ाया। मकान मालकिन ने पास पड़े डंडे से भास्कर जना के सर पर वार किया और उसे आसपास वालों की मदद से पकड़कर इसकी सूचना अभनपुर पुलिस को दी।
अभनपुर पुलिस तत्काल पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार कराया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी भास्कर जना के खिलाफ अभनपुर थाने में अपराध क्रमांक 199/26 धारा 64, 351(2), 333 बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी भास्कर जना को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
भास्कर जना 23 वर्ष निवासी ग्राम पितामाहुल थाना सुबलाया जिला सोनापुर उड़ीसा हाल पता कोलार गांव न्यू शंति नगर
