रायपुर। राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में करीब 10 महीने पहले हुई दोपहिया वाहन चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की Bajaj Pulsar N150 बाइक क्रमांक CG-06-HB-8950, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी दया शंकर पटेल ने गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अक्टूबर 2025 को उसने अपनी बाइक जय स्तंभ चौक स्थित किरण होटल के सामने लॉक करके खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 175/2025 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गोलबाजार पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही मुखबिरों और अन्य माध्यमों से आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को चोरी की बाइक और आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।पूछताछ के दौरान लकेश्वर उर्फ लकी साहू (33) ने वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली।गिरफ्तार आरोपी लकेश्वर उर्फ लकी साहू, पिता स्व. भागवत साहू, उम्र 33 वर्ष, ग्राम खटिया पार्टी/खटियापाटी, थाना बालौदा बाजार-भाटापारा का निवासी है। वर्तमान में वह संतोषी नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर में रह रहा था।