लखनऊ में ED के अधिकारी और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

लखनऊ। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ कार्यालय में तैनात एक प्रवर्तन अधिकारी और एक हेड कांस्टेबल को 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ED के एक मामले में शिकायतकर्ता के पिता को राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार और हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी के रूप में हुई है। CBI के अनुसार, शिकायतकर्ता के पिता को अगस्त और सितंबर में ED के लखनऊ जोन कार्यालय से दो समन मिले थे। इसी मामले में मदद करने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत की गई थी।

शिकायत के आधार पर CBI ने जाल बिछाया और हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को प्रवर्तन अधिकारी की ओर से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

CBI ने मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में अन्य अधिकारियों की कोई भूमिका थी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *