बागबाहरा-रायपुर रोड में ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, दो चचेरे भाईयों में एक की मौत 

महासमुंद। जिले के बोरिझर मोड़ के पास एनएच-353 रायपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के आमाकोनी निवासी चेतन यादव और टोकेश्वर यादव मोटरसाइकिल डिलक्स क्रमांक CG 04 QE 3695 से निजी काम से रायपुर गए थे। दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान वे बोरिझर मोड़ के पहले एनएच-353 रायपुर रोड के पास पहुंचे थे।

इसी दौरान बागबाहरा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक KA 01 AJ 1666 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए।

हादसे में चेतन यादव के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टोकेश्वर यादव के सिर के पीछे चोट लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद 112 वाहन की मदद से घायल टोकेश्वर यादव को जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *