Headlines

महतारी वंदन योजना से पुन्नी ध्रुव के व्यवसाय को मिल रहा संबल, परिवार के खर्च में हो रही मदद

बलौदाबाजार। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ उनके दैनिक जीवन में आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ छोटे व्यवसाय के संचालन में भी सहयोग प्राप्त कर रही हैं।जिले के ग्राम पनगांव निवासी पुन्नी ध्रुव घर में ही छोटी-सी दुकान संचालित करती हैं।

इसी दुकान से होने वाली आमदनी से उनके परिवार का खर्च चलता है। पहले आर्थिक तंगी के कारण दुकान में पर्याप्त सामान भर पाना उनके लिए मुश्किल होता था। कई बार उन्हें उधार लेकर दुकान के लिए सामान लाना पड़ता था।

पुन्नी ध्रुव बताती हैं कि जब से उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने ₹1,000 की सहायता राशि मिलने लगी है, तब से उन्हें काफी मदद मिल रही है। इस राशि से वे दुकान में सामान भरने में सहयोग प्राप्त कर रही हैं, जिससे उन्हें बार-बार उधार लेने की परेशानी से राहत मिल रही है। योजना से मिली आर्थिक सहायता उनके छोटे व्यवसाय और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है।पुन्नी ध्रुव ने आत्मीयता से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ‘विष्णु भैया’ कहकर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल से उन्हें काफी सहारा मिला है।

उनके लिए यह सहायता राशि केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का संबल भी है।महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता पुन्नी ध्रुव जैसी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान देने में सहयोग प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *