रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल के निजी सचिव संतोष अग्रवाल को उनके कार्यालयीन कार्य से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में मंत्री कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, मंत्री की निजी स्थापना में कार्यालयीन कार्य के लिए संलग्न संतोष अग्रवाल, निज सचिव को 7 सितंबर से कार्यमुक्त किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संतोष अग्रवाल, उप-प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय, नवा रायपुर को भी सूचनार्थ भेजी गई है।
हालांकि, आदेश में संतोष अग्रवाल को कार्यमुक्त किए जाने के कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।