मिनीमाता जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा : बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव ने महान समाज सुधारक एवं समाजसेवी ममतामयी मिनीमाता जी की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन किया।

इस अवसर पर खूबलाल ध्रुव ने कहा कि मिनीमाता जी का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने अपने सेवा, संघर्ष और संवेदना के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि ममतामयी मिनीमाता जी के सेवा और समर्पण के आदर्श सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है और उनके बताए सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *