मानसून ने दंतेवाड़ा जिले में किया प्रवेश 

रायपुर। आज 22 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में प्रवेश कर लिया है। रायपुर में दोपहर को मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि कल यानी 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। इसके चलते कुछ इलाकों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने की भी आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *