रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दौरा रायपुर में कार्यक्रम निर्धारित है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर में मुख्यमंत्री निवास से प्रदेश भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होंगे। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 12:45 बजे वे रायपुर के बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर संबंधित तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएंगी।