नदी में डूबने से चार लोगों की मौत पर CM साय ने जताया शोक

रायपुर। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में नदी में नहाने गए एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से हुई मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शासन के नियमों के अनुसार, आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘ॐ शांति’ कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *