रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ हरेली तिहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेती-किसानी में उपयोग होने वाले कृषि औजारों की विधिवत पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की। हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है, जिसे किसान परिवार विशेष उत्साह के साथ मनाते हैं।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली उत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिल रही है।
