नन्हे हाथी की छठी मनाई गई, ग्रामीणों ने नाम रखा ‘काशी’
कोरबा। जिले के करतला रेंज अंतर्गत काशीपानी जंगल में हाथियों के झुंड में नन्हे मेहमान के आगमन पर ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में खुशियां मनाईं। सात गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर नन्हे हाथी की छठी मनाई और प्यार से उसका नाम ‘काशी’ रखा। इस आयोजन में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भोजन प्रसादी के जरिए ग्रामीणों…