Headlines

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर हादसा टला, दामाखेड़ा ओवरब्रिज पर ट्रक धू-धूकर जला

बलौदाबाजार। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह दामाखेड़ा ओवरब्रिज के ऊपर एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर…

Read Full News

चक्रवाती तूफान के चलते आज स्कूल बंद

दंतेवाड़ा। जिले में खराब मौसम और तेज बारिश की आशंका को देखते हुए आज मंगलवार को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान और अति बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों…

Read Full News

5 फूड इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने पांच खाद्य निरीक्षकों की पदस्थापना और प्रभार क्षेत्रों में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। किसे कहां की मिली जिम्मेदारी? 1. जितेन्द्र वासुदेव:…

Read Full News

बीरगांव के स्कूल में पुस्तक चोरी, प्रधानपाठक की शिकायत पर उरला पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायपुर। राजधानी के बीरगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इतवारी बाजार से 287 शासकीय पाठ्यपुस्तकों की चोरी का मामला सामने आया है। स्कूल की प्रधानपाठक सुनीता की शिकायत पर उरला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, स्कूल में कक्षा पहली से पांचवीं तक के…

Read Full News

CM साय आज कैबिनेट बैठक लेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रिपरिषद की बैठक, स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण, स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट कृषक सम्मान समारोह और करम पूजा पर्व महोत्सव में प्रमुख रूप से शामिल हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Read Full News

अभी सुकमा से गरियाबंद तक गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। आज सुबह 7:24 बजे जारी इस चेतावनी के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और गरियाबंद जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के…

Read Full News

आज धमतरी में 630 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

धमतरी। बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कम्पोजिट भवन धमतरी में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 630 से अधिक पदों पर…

Read Full News

धमतरी के टिकरापारा में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले के टिकरापारा में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल युवक तलवार, बेसबॉल स्टिक और लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसे थे। मामले में पुलिस ने घटना में…

Read Full News

नीम करोली बाबा भक्त मंडल का पाक्षिक हनुमान चालीसा एवं विनय चालीसा पाठ कल

रायपुर। नीम करोली बाबा भक्त मंडल द्वारा पाक्षिक हनुमान चालीसा एवं विनय चालीसा पाठ का अगला आयोजन मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। धार्मिक आयोजन शाम 5:45 बजे से 6:30 बजे तक आकाशवाणी चौक स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर के पास हनुमान मंदिर में संपन्न होगा। इस आयोजन में हनुमान जी एवं नीम करोली…

Read Full News

रायपुर में चौकीदार को बंधक बनाकर बंद फैक्ट्री में डकैती, तीन बदमाश गिरफ्तार

रायपुर। कबीर नगर थाना क्षेत्र में बंद इस्पात फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बनाकर डकैती करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हीरापुर स्थित अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में वारदात को अंजाम देने से पहले करीब एक सप्ताह तक रेकी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती…

Read Full News