दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अमित शाह की प्रशासनिक समझ की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी हुई है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि माओवाद के खतरे को समाप्त करने और नशामुक्त समाज के सपने को साकार करने की दिशा में अमित शाह की उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं।
प्रधानमंत्री ने अमित शाह के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में लंबे समय तक योगदान देने का अवसर मिले।