Raigarh : मकान ढहा, महिला की मौत, परिवार के सदस्य भी घायल

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और 15 वर्षीय बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, मकान अचानक गिरने से रोहिणी महंत, उनके पति रतन दास और 15 वर्षीय बच्चा मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला।

हादसे में रोहिणी महंत की मौत हो गई। वहीं घायल रतन दास और 15 वर्षीय बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *