रायपुर। नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 7 अंतर्गत शहीद चूडामणी नायक वार्ड क्षेत्र अंतर्गत आमातालाब और आमातालाब गार्डन की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। व्यवस्था की समीक्षा कर जनसमस्याओं की जानकारी लेकर वार्ड पार्षद एवं नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल से चर्चा कर अवगत हुए एवं निरीक्षण कर जनसमस्याओं का निदान करने के संबंध में आवश्यक निर्देश संबंधित जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही को दिये।
आयुक्त संबित मिश्रा ने आमातालाब की सफाई करवाने आमातालाब गार्डन में आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य करवाकर पेंटिंग एवं रंगरोगन करवाकर उद्यान को जनहित में जनसुविधा हेतु सुव्यवस्थित स्वरूप देकर उसका शीघ्र जोन स्तर पर शीघ्र आवश्यकता के अनुसार सौंदर्यीकरण कार्य सहित गार्डन का कायाकल्प करने के संबंध में निर्देश जोन 7 जोन कमिश्नर को दिये।
आयुक्त द्वारा किये गये आमातालाब एवं आमातालाब गार्डन के निरीक्षण के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 7 के अन्य संबंधित निगम अधिकारीगणों एवं कर्मचारीगणों की उपस्थिति रही।
