रायपुर। राजधानी में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के बीच रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने घुम-घुमकर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से चोरी की 4 दोपहिया वाहन, जिनकी कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की गई हैं।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल की मॉनिटरिंग में की गई।बिना नंबर की एक्टिवा में घूमते मिले, पुलिस को देखकर भागने लगेपुलिस टीम 4 सितंबर को थाना मौदहापारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की एक्टिवा में सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे।
टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ में एक युवक की पहचान कुनाल सोनी (20), निवासी गुढ़ियारी, रायपुर के रूप में हुई, जबकि दूसरा विधि के साथ संघर्षरत बालक पाया गया।दस्तावेज नहीं दिखा पाए, पूछताछ में खुला चोरी का राजपुलिस ने एक्टिवा के दस्तावेज मांगे, लेकिन दोनों कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। संदेह के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने एक्टिवा को थाना मौदहापारा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।
इसके बाद पुलिस ने वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मौदहापारा क्षेत्र से एक और तथा देवेंद्र नगर क्षेत्र से दो दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की।चार चोरी की गाड़ियां बरामदआरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इनमें तीन एक्टिवा और एक डियो शामिल है। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये है।चोरी की दो गाड़ियों के संबंध में थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 124/26 एवं 138/26, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है और तकनीकी विश्लेषण के साथ संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसी अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली।