Raipur Breaking : भाठागांव बस स्टैंड में कंडक्टर ने किया सुसाइड

रायपुर। राजधानी भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर एक बस कंडक्टर का शव बस के अंदर फंदे से लटका मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, बस के अंदर कंडक्टर का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टिकरापारा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। फिलहाल मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

कंडक्टर की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *