रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गणेश पंडाल को लेकर विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पेंशनबाड़ा क्षेत्र में फ्लेक्स हटाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना में कुछ लोगों को चोटें आने की जानकारी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही
कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है।