रायपुर निगम ने जनशिकायत पर तत्काल कार्रवाई की, नेहरू नगर-बूढ़ातालाब बायपास से उठवाया कचरा

रायपुर। नेहरू नगर-बूढ़ातालाब बायपास मार्ग पर गंदगी और कचरे की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम जोन क्रमांक-4 के स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के निर्देश और जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर के मार्गदर्शन में निगम की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने बायपास मार्ग पर पड़े कचरे को तत्काल उठवाकर क्षेत्र में साफ-सफाई कराई।

नगर निगम की इस त्वरित कार्रवाई से मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था बहाल हुई। जनशिकायत का जोन स्तर पर तत्काल निराकरण करते हुए जनस्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *