रायपुरा वंडरलैंड के पास शराब की अवैध बिक्री का खुलासा

रायपुर। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डी.डी. नगर पुलिस ने एक युवक को शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा मसाला शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुरा चौक डी.डी. नगर के पास, इन्द्रप्रस्थ गेट नंबर-02 वंडरलैंड रोड पर एक युवक प्लास्टिक के थैले में अवैध शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिनाश निषाद (19 वर्ष), पिता रतन निषाद, निवासी सरोना बीएसयूपी कॉलोनी, ब्लॉक नंबर-14, थाना डी.डी. नगर, रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 35 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, प्रत्येक पाव 180 एमएल, कुल 6.300 बल्क लीटर बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,500 रुपये बताई गई है।

इसके अलावा पुलिस ने शराब बिक्री से प्राप्त 150 रुपये नगद भी जब्त किए। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 558/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *