घोटाले का कर्ताधर्ता रामगोपाल अग्रवाल को कोर्ट में पेश कर EOW ने लिया रिमांड में 

रायपुर। कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपी और प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गुरुवार को विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 17 जुलाई तक ईओडब्ल्यू-एसीबी की रिमांड में भेज दिया गया है।

अदालत परिसर के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। पिछले तीन साल से फरार चल रहे कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को ईओडब्ल्यू-एसीबी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। उन पर कोयला, शराब और कस्टम मिलिंग घोटाले में संलिप्तता का आरोप है। ईओडब्ल्यू-एसीबी पहले रामगोपाल अग्रवाल को जिला अस्पताल लेकर गई और इसके बाद उन्हें जज सुमित कपूर की विशेष अदालत में पेश किया गया। ईओडब्ल्यू-एसीबी ने 8 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है।

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भूपेश बघेल के लिए झटके से कम नहीं  

रामगोपाल अग्रवाल को राज्य की जांच एजेंसी ने कोयला, शराब और कस्टम मिलिंग घोटाले का मुख्य कर्ताधर्ता बताया है। कांग्रेस ने रामगोपाल अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दे रखी थी। कोषाध्यक्ष बनाया था। भूपेश बघेल जब सीएम थे उस समय रामगोपाल अग्रवाल की खूब चली। जिसके चलते भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती है। बीजेपी का आरोप है कि भूपेश के पास 5 लोगों का ग्रुप है। उन सभी को कांग्रेस शासन में हुए घोटाले का लेखा-जोखा मालूम है। डायरी की बात भी सामने आ रही है। अब डायरी अगर खुलती है तो जांच की आंच कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच सकती है। 

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने X पोस्ट में लिखा – कांग्रेस का असली चेहरा एक बार फिर बेनकाब… ₹540 करोड़ के कोयला घोटाले में कांग्रेसी नेता रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से ईओडब्लूय ने रात 12 बजे तक कड़ी पूछताछ की है। जांच अधिकारियों को एक डायरी मिली है जिसमें वैभव का नाम मिला है।

अब तक हुए खुलासे में ये साफ हो चुका है कि कोयला, शराब और डीएमएफ जैसे घोटाले में गिरफ्तार आरोपी पार्टी फंड के नाम पर रकम सीधे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे रामगोपाल अग्रवाल को सौंपते थे। 3 साल से फरार रहे रामगोपाल अग्रवाल भी अब EOW के शिकंजे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *