धमतरी में 1 अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

'Revenue Fortnight' to be organized in Dhamtari starting April 1; public grievances to be resolved expeditiously.

धमतरी। राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 1 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण करना और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाकर आम नागरिकों को राहत पहुँचाना है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों को राजस्व पखवाड़ा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

अभियान के दौरान जिले में विशेष शिविरों और बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्व विभाग के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कृषि, श्रम, पशु चिकित्सा और महिला एवं बाल विकास विभाग सक्रिय रूप से शामिल रहेंगे। इन विभागों के आपसी समन्वय से सरकारी सेवाओं की पहुँच सीधे जनता तक सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभागीय दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें ताकि नागरिकों को इन शिविरों का अधिकतम लाभ मिल सके। इस पखवाड़े के तहत होने वाली समस्त कार्यवाही का नियमित प्रतिवेदन भी शासन को प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *