साधना नायक को बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर पीएचडी अवार्ड

रायपुर। बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित और मध्यभारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आकांक्षा लायन्स इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग एण्ड एम्पॉवरमेन्ट की डायरेक्टर साधना नायक को पीएचडी अवार्ड हुई है। कलिंगा विश्वविद्यालय ने उनकी पीएचडी का नोटिफिके़शन जारी कर दिया है।

Sadhana Nayak PhD Award नायक लम्बे समय से बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षा एवं प्रशिक्षित शिक्षक तैयार करने के कार्य में समर्पित हैं ।उन्हें शिक्षा विषय में बौद्धिक दिव्यांग बालकों के कार्यात्मक शैक्षणिक कौशल के विकास व विशेष शिक्षकों के दृष्टिकोण का विश्लेषणात्मक अध्ययन रायपुर जिले के संदर्भ में शीषर्क पर उनके शोध के आधार पर पीएचडी अवार्ड की गयी है। श्रीमती नायक ने अपना शोध डॉ श्रद्धा वर्मा के मार्गदर्शन में पूरा किया है। Sadhana Nayak PhD Award

नायक को उनके शोध के कलिंगा विश्वविद्यालय नवा रायपुर अटल नगर ने पीएचडी अवार्ड की है। नायक अनेक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में सीईओ रह चुके के के नायक की धर्मपत्नी हैं। Sadhana Nayak PhD Award

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *