सफेदपोश माफिया गिरफ्तार, सरकार से शराब धंधे का लाइसेंस लेकर भांग और गांजा करता था सप्लाई 

रायपुर। सफेदपोश माफिया विनय शर्मा को छत्तीसगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, खुलासे से पता चला कि सफेदपोश माफिया विनय शर्मा सरकार से शराब धंधे का लाइसेंस लेकर भांग और गांजा सप्लाई कर रहा था। माफिया विनय शर्मा शामली उत्तरप्रदेश सहित आंध्रप्रदेश राज्य में 10 से अधिक शराब ठेकों का मालिक है। जिसकी आड़ में वह नशे का अंतरराज्यीय कारोबार चला रहा था।

ऐसे पकड़ में आया सफेदपोश माफिया

17 अप्रैल को बसना पुलिस द्वारा पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी कर एक आयशर माल वाहक वाहन (AP 39 TT 4556) को पकड़ा गया था। पुलिस को चकमा देने के लिए कच्चे केले के नीचे 29 प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया 912.760 किलो अवैध गांजा (कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये) जब्त किया गया था। इस दौरान 4 फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई थीं। यह विशाल खेप ओडिशा के कंधमाल से लोड कर यूपी के शामली में आरोपी विनय शर्मा के पास पहुंचाई जा रही थी।

जांच के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मास्टरमाइंड रामजी ठाकुर के बयान, मोबाइल के सूक्ष्म तकनीकी विश्लेषण से यह स्पष्ट हो गया था कि इस पूरे कारोबार का मुख्य रिसीवर और फायनेंसर विनय शर्मा है। उसकी गिरफ्तारी हेतु थाना बसना से एक विशेष पुलिस टीम शामली (उत्तर प्रदेश) भेजी गई। जांच पुलिस टीम द्वारा आरोपी विनय शर्मा पिता संतोष शर्मा, उम्र 50 वर्ष, निवासी कुलमाली, जिला शामली, उत्तरप्रदेश) को 17 जून को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से शराब, भांग और गांजे के अवैध व्यापार का बड़ा सरगना है, जो कई राज्यों में 10 से अधिक शराब ठेकों की आड़ में यह अंतरराज्यीय कारोबार चलाता था। इस मामले में ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर रमाकांत बेहरा और बबलू नायक, खेप की व्यवस्था करने वाले मुख्य बिचौलिए राम कुमार सिंह उर्फ रामजी ठाकुर तथा माल वाहक वाहन के चालक अब्दुल नईम को पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी विनय शर्मा पिता संतोष शर्मा (उम्र 50, निवासी कुलमाली, जिला शामली, उत्तरप्रदेश) को थाना बसना की पुलिस टीम द्वारा शामली (झिंझाना) में गिरफ्तार करने के उपरांत न्यायालय शामली (उत्तर प्रदेश) के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगा गया और उसे महासमुन्द लाया गया है।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी

विनय कुमार शर्मा उर्फ पंडित जी 50 वर्ष (मुख्य रिसीवर एवं सरगना)

निवासी निवासी ग्राम कुलमाली, थाना बाबरी जिला शामली यूपी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *