सक्ती जिले के पावर प्लांट में 3 मजदूरों की मौत

सक्ती। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *