sarguja news सरगुजा। लुंड्रा क्षेत्र के नागम गांव में हल्की बारिश के दौरान बिजली गिरने से चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। nagm
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दोनों सगे भाइयों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी जुटाई। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।