सरोना में महिला के साथ गैंगरेप, 3 दरिंदे गिरफ्तार

रायपुर। सरोना गैंगरेप मामले में तीन दरिंदे पकड़े गए है। जानकारी के मुताबिक आज़ाद चौक पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि एक स्थान पर एक महिला एवं तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची और महिला सहित तीनों व्यक्तियों को अपनी अभिरक्षा मे लिया, जो नशे की अवस्था में पाए गए। महिला के अत्यंत नशे के प्रभाव मे होने के कारण उसे तुरंत एम्स अस्पताल भेजा गया। नशा उतरने पश्चात महिला के बयान के आधार पर ज्ञात हुआ कि 08.08.2026 की शाम वह सरोना क्षेत्र में सड़क किनारे नशे की अवस्था में अकेली थी, तभी बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आए, जिन्होंने और शराब पिलाने एवं भोजन खिलाने का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ ले लिया। आरोपियों में से एक द्वारा सरोना क्षेत्र में ही उसकी इच्छा के खिलाफ संबंध बनाया गया, तत्पश्चात आरोपी उसे आज़ाद चौक क्षेत्र ले गए, जहाँ तीनो ने बारी बारी उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया।

शुरुआती जांच में घटना थाना डी.डी. नगर क्षेत्र से संबंधित पाए जाने पर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 468/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण, पीड़िता का कथन, चिकित्सकीय परीक्षण एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों में शिवा बघेल, पियूष नायक और एक नाबालिग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *