राजनांदगांव। सेक्स की लत में राजनांदगांव का शिक्षक सलाखों में पहुंच गया है। पास करने छात्राओं को मैसेज कर संबंध बनाने मजबूर कर रहा था। आरोपी शिक्षक को नाम तिलक यदु है।
बताया जा रहा हैं कि आरोपी शिक्षक ने कक्षा की कुछ छात्राओं को मैसेज भेजकर परीक्षा में पास करने का झांसा दिया और संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मामले में एक आदिवासी छात्रा ने घटना की शिकायत अपने परिजनों से की, जिसके बाद परिजनों ने अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचे और शिक्षक को भी थाने बुलाया था।
इस दौरान शिक्षक ने सार्वाजनिक रूप से माफी मांगकर मामले में शिकायत नहीं करने की बात छात्रा से कही थी। छात्रा ने आरोपी शिक्षक की नहीं सुनी और घटना की शिकायत दर्ज करवाने को लेकर थाने में अड़ी रही। शुक्रवार की देर रात आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक तिलक यदु स्कूल में हिंदी व सामाजिक विज्ञान की क्लास लेता है। पिछले कुछ समय से शिक्षक द्वारा कक्षा 9 वीं में पास कराने का झांसा देकर अश्लील मैसेज छात्राओं को भेजता था। इतना ही नहीं शिक्षक ने मैसेज में संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। आरोपी शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन तत्काल थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।