Headlines

सुंदरनगर चौक में कचरा जलाने पर नगर निगम का एक्शन, बीकानेर स्वीट्स पर 5 हजार का जुर्माना

रायपुर। राजधानी में सार्वजनिक स्थान पर कचरा जलाने के मामले में नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। सुंदरनगर चौक स्थित बीकानेर स्वीट्स द्वारा सार्वजनिक स्थान पर कचरा जलाए जाने की शिकायत मिलने पर नगर निगम जोन क्रमांक-5 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और दुकान संचालक पर 5 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी गई।

नगर निगम के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर कचरा जलाने की जनशिकायत मिलने के बाद निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-5 की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया के नेतृत्व में टीम ने सुंदरनगर चौक स्थित बीकानेर स्वीट्स के पास औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थान पर कचरा जलाए जाने की शिकायत सही पाई गई। इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने तत्काल आग बुझवाई और संबंधित दुकान संचालक को भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी दी। इसके बाद नियमानुसार 5 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया तथा मौके पर सफाई भी कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *