Headlines

सरगुजावासियों का इंतजार खत्म, अम्बिकापुर-रायपुर-जगदलपुर होते हुए हैदराबाद तक उड़ान शुरू

अम्बिकापुर। सरगुजा संभाग के लोगों के लिए हवाई यात्रा को लेकर अच्छी खबर है। अम्बिकापुर से रायपुर और रायपुर से जगदलपुर होते हुए हैदराबाद तक अब ATR-72 विमान से हवाई सफर की सुविधा उपलब्ध होगी। कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने यह जानकारी साझा करते हुए इस पहल के लिए एलायंस…

Read Full News

सरगुजा : डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, मौत

सरगुजा। जिले के ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द स्थित डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से हर्ष कश्यप नाम के युवक की मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों के साथ दो बाइक से अंबिकापुर से डैम पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, नहाते समय हर्ष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे…

Read Full News

मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के 35 शासकीय स्कूलों में नीट-जेईई की निःशुल्क लाइव ऑनलाइन कोचिंग का किया शुभारंभ

सरगुजा। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपनों को साकार करने की दिशा में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल की गई है। अब जिले के शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की…

Read Full News

NH-43 पर हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, एक ही परिवार से उठेगी दो अर्थियां

सरगुजा। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। विशुनपुर चौक के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रेलर के पिछले हिस्से से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की सीतापुर अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान दम…

Read Full News

पति के निधन के बाद अकेली रह गईं भुइरी बाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना

अंबिकापुर। जीवनसाथी का साथ छूटने के बाद अकेले जीवन गुजारना आसान नहीं होता। ऐसे में सिर पर सुरक्षित छत और रोजमर्रा की बुनियादी सुविधाएं किसी बड़े सहारे से कम नहीं होतीं। सरगुजा जिले की भुइरी बाई के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने ऐसा ही बदलाव लाया है। कभी पति के साथ कच्चे मकान में…

Read Full News

सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी

अंबिकापुर। खेतों में लहलहाती फसलों के लिए पानी सबसे बड़ी जरूरत है। जब बारिश कम होती है और खेतों में नमी घटने लगती है, तब सिंचाई के भरोसेमंद साधन किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते। सरगुजा जिले की श्याम घुनघुट्टा परियोजना वर्षों से किसानों की इसी जरूरत को पूरा कर रही है।…

Read Full News

सरगुजा ओलंपिक में लापरवाही : अफसरों को डिप्टी CM अरुण साव ने लगाई फटकार, खेल को खेल जैसा कराइये, मजाक मत बनाइये

सरगुजा। प्रतापपुर में आयोजित विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता की तैयारियों में लापरवाही सामने आने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने खेल प्रतियोगिता को गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने और व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने खेल मैदान की स्थिति पर…

Read Full News

दिल्ली अब दूर नहीं, सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में 2 दिन ट्रेन

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा अब सप्ताह में एक दिन के स्थान पर दो दिन उपलब्ध होगी। मंगलवार को अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से द्विसाप्ताहिक ट्रेन को सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर निर्धारित सुबह 7.30…

Read Full News

कबरा जंगली हाथी का खौफ, कुचलने के लिए दौड़ा ग्रामीण की ओर, CCTV वीडियो आया सामने

सरगुजा । लंबे समय से दहशत का कारण बने ‘कबरा’ जंगली हाथी का एक CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में हाथी एक व्यक्ति के पीछे दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है और घर के दरवाजे तक पहुंचकर अंदर सूंड डालकर व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। घटना सरगुजा जिले…

Read Full News

एक डबरी ने खोले आय के कई रास्ते, सिंचाई की सुविधा मिली तो बढ़ा खेती का दायरा

सरगुजा। खेत के पास बनी एक छोटी सी डबरी ने सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड की ग्राम पंचायत बिरिमकेला निवासी मान सिंह के लिए आजीविका के कई रास्ते खोल दिए हैं। ग्रामीण रोजगार योजना के तहत निर्मित डबरी में संचित पानी से अब वे अलग-अलग फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। इसी डबरी में मछली…

Read Full News