सरगुजा। जिले के ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द स्थित डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से हर्ष कश्यप नाम के युवक की मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों के साथ दो बाइक से अंबिकापुर से डैम पहुंचा था।
जानकारी के अनुसार, नहाते समय हर्ष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद घटना की सूचना दरिमा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। पानी की गहराई अधिक होने के कारण शव तुरंत नहीं मिल पाया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।