रायपुर। जिले के अभनपुर स्थित शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय में अतिथि व्याख्याता के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महाविद्यालय में इतिहास विषय के लिए एक रिक्त पद पर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए गए हैं।
महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन 23 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे तक जमा करना होगा।
आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है या कार्यालयीन समय में स्वयं महाविद्यालय पहुंचकर जमा किया जा सकता है। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gkhca.in पर विजिट कर सकते हैं।